ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

3 बच्चों की मां की शादी पति ने उसके प्रेमी से करवाई, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं..उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है

BEGUSARAI: प्यार सच में अँधा होता है..अंधा क्या,अंधा और बहरा भी होता है..न कुछ देखता है, न कुछ सुनता है..बस अपनी ही जिद पर ठहरा होता है..जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रेमी

3 बच्चों की मां की शादी पति ने उसके प्रेमी से करवाई, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं..उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: प्यार सच में अँधा होता है..अंधा क्या,अंधा और बहरा भी होता है..न कुछ देखता है, न कुछ सुनता है..बस अपनी ही जिद पर ठहरा होता है..जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रेमी जोड़े की जिसकी चर्चा बेगूसराय के बछवाड़ा में हो रही है। 


जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसने इसे लेकर अपनी रजामंदी दी। उसका कहना था कि यदि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो इसमें उसे कोई दिक्कत नहीं है। पत्नी की खुशी में ही मेरी खुशी है। 


दरअसल चालीस वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और महिला अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। एक दिन उसकी मुलाकात एक जांच घर में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन 32 वर्षीय महेश कुमार से हो गयी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार ऐसा पनपा की दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने की कसमें खाने लगे। 


युवक महिला से मिलने चोरी छिपे आया करता था लेकिन एक दिन दोनों को मिलते गांव वालों ने पकड़ लिया और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। धीरे-धीरे यह बात जंगर में आग की तरह फैल गयी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। जब गांव वालों ने पूछताछ की तब पता चला कि उनका प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। 


प्रेमी जोड़े ने बताया कि वे एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। इतना कहते ही गांव वालों ने परिजनों की रजामंदी से दोनों की शादी करवाने का फैसला लिया। इसे लेकर पंचायत बुलाई गयी। दिल्ली में रह रहे महिला के पति सुखदेव साह को भी फोन लगाया गया और उस बात की जानकारी दी गयी। 


जिसके बाद पति ने पत्नी की खुशी को लेकर शादी के लिए अपनी रजामंदी दे दी। उसने कहा कि यदि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो रहे जिसमें उसकी खुशी हो उसी में मेरी भी खुशी है। इतना कहते ही महिला की प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई गयी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।       


टैग्स