ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

102 एंबुलेंस कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीज परेशान

BEGUSARAI: बेगूसराय में 102 एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। इनके हड़ताल पर चले जाने से मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना

102 एंबुलेंस कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीज परेशान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में 102 एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। इनके हड़ताल पर चले जाने से मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर गये एम्बुलेंस कर्मी ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। 


जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से एंबुलेंस चलाने और नौकरी नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इधर एंबुलेंस सेवा के ठप होने के चलते दिनभर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। मजबूरन ज्यादा पैसे देकर लोग प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि एंबुलेंस ठेकेदार के द्वारा चलाई जा रही है। अभी तक तीन कंपनियां भाग चुकी है और अभी जो कंपनी है वह भागने के कगार पर है।


एंबुलेंस कर्मियों ने पहले ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करने की घोषणा की थी। 13 जुलाई से सभी 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में एंबुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज दूसरा दिन है। बता दें कि बेगूसराय में कुल 54 एंबुलेंस है। जिसमें 23 एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट है और 3 एंबुलेंस रिफाइनरी के द्वारा सदर अस्पताल में सेवा के लिए दी गई है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ का मांग है कि जिसके लिए काम करते हैं वह भी उनकी सुधी नहीं लेता और ना ही सरकार कोई मतलब रखती है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता