ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बिहार: शराब बिक्री का विरोध करने पर इंजीनियर को मारी गोली, गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की बिक्री जारी है. इसको लेकर बार-बार पुलिस कहती है कि अगर कोई शराब बेच रहा है तो उसकी जानकारी दे, लेकिन शराब बिक्री के विरोध करने वा

बिहार: शराब बिक्री का विरोध करने पर इंजीनियर को मारी गोली, गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:  बिहार में शराबबंदी के बाद शराब की बिक्री जारी है. इसको लेकर बार-बार पुलिस कहती है कि अगर कोई शराब बेच रहा है तो उसकी जानकारी दे, लेकिन शराब बिक्री के विरोध करने वालों पर ही हमला हो रहा है. बेगूसराय में भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने विरोध किया तो गोली मार दिया. 

भोज खाकर लौटने के दौरान मारी गोली

अपराधियों ने भोज खाकर घर लौट रहे हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौरा गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान सबौरा निवासी कन्हैया सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि कन्हैया सिंह भोज खाकर अपने घर लौट रहा थे उसी दौरान अपराधियों ने उसे रास्ते में ही घेर लिया और उसे गोली मार दिया. जिसे कन्हैया सिंह वहीं पर लड़खड़ा कर गिर गए. गोली की आवाज सुनकर लोगों ने वहां पर पहुंचा तो मौके से अपराधी भाग चुका था.

पुलिस बता रही आपसी विवाद

कन्हैया सिंह को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब बिक्री का विरोध किया. इसी के कारण गांव के ही सुमित सिंह के द्वारा गोली मारी गई है. इसके बाद भी पुलिस इस घटना को आपसी विवाद बता रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता