ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बेगूसराय: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान

BEGUSARAI: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस अगलगी में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ ह

बेगूसराय: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गयी। इस अगलगी में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

 बेगूसराय: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा की अगरबत्ती से कपड़ा गोदाम में आग लग गई। कपड़ा दुकान के मालिक का नाम प्रेमी दास है। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 3 गाड़ियों के साथ पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बंद गोदाम में आग लगने से दमकल कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग की लपटे इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे सभी कपड़े जलकर राख हो गये। 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी की इस घटना से कपड़ा व्यवसायी काफी सदमें में हैं। 

  बेगूसराय: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का नुकसान


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता