ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में अपराधियों ने खेत जा रहे किसान भूषण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत है, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा गांव में देर शाम अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामगुलाम सिंह के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, भूषण सिंह अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


परिजनों ने हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत को वजह बताया है। उनका आरोप है कि भूषण सिंह की पहली पत्नी सुनीता देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता देवी ने भूषण सिंह को छोड़कर उनके छोटे भाई राजू सिंह से कोर्ट मैरिज कर ली थी।


परिजनों का यह भी गंभीर आरोप है कि इससे पहले संपत्ति विवाद में भूषण सिंह के छोटे भाई राजू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कराई जा चुकी है। हाल ही में सुनीता देवी द्वारा जबरन जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका भूषण सिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में उनकी हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोली मारकर हत्या की गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक मनीष ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है और प्रथम दृष्टया मामले में आपसी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। एसपी मनीष ने बताया कि मृतक घास काटने खेत की ओर गया था, इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं सौंपा गया है, हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद स्थानीय लोग पुलिस से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या