ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बारात निकलने से पहले डांस कर रहे थे लोग, DJ वाली गाड़ी ने रौंदा, 2 की मौत

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डीजे वाहन के चालक ने गाड़ी के आगे नाच रहे लोगों को कुचल दिया। जिससे बारात जाने से पहले दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 लोग घायल बत

बारात निकलने से पहले डांस कर रहे थे लोग, DJ वाली गाड़ी ने रौंदा, 2 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डीजे वाहन के चालक ने गाड़ी के आगे नाच रहे लोगों को कुचल दिया। जिससे बारात जाने से पहले  दो लोगों की मौत हो गई जबकि 8 से 10 लोग घायल बताए जा रहे है। यह घटना औराई थाना क्षेत्र स्थित कोकिलवाड़ा दलित बस्ती से बारात जानी थी। इससे पहले डीजे के आगे लोग नाच रहे थे। तभी डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसकी चपेट में 20 लोग आ गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोकिलवाड़ा दलित बस्ती से एक बरात जाने की तैयारी हो रही थी। उससे पहले बरात में जाने वाली डीजे लड़ी गाड़ी पर गाना बाजया जा रहा था और कुछ लोग डांस भी कर रहे थे। तभी डीजे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे  शादी का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। चारों तरफ अफरा तफरी मचने के बाद आसपास के लोग जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर कई लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में जा पलटी। घायल होनों वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में मृतकों में 35 वर्षीय लक्ष्मण राम और छह साल की एक बच्ची राधा कुमारी शामिल है। 


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने  बताया कि कोकिलवाड़ा गांव के निवासी गोसाई राम के पुत्र राजा की शादी थी। पुपरी थाना क्षेत्र के सहसपुर बारात जानी थी। इस बीच बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। डीजे पर गाना भी बजना शुरू हो गया था। इसी दौरान डीजे पर लगे जेनरेटर का तार वाहन चालक से सट गया और उसे झटका लगा। झटका लगने के बाद यह हादसा हो गया।


इधर, इस घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे एक व्यक्ति का यह भी कहना था कि ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई है. घटना के बाद मौके पर औराई थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि कैसे घटना हुई है।कुछ घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है तो कुछ इधर उधर इलाज करा रहे हैं।