ब्रेकिंग
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल

बांका: विस्फोट से मदरसा हुआ ध्वस्त, बम ब्लास्ट की आशंका, किसी के हताहत की सूचना नहीं

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां मदरसा में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। घटना नवटोलिया की है जहां बम ब्लास्ट की आशंका जतायी जा रही है। अचानक सुबह में विस्फोट

बांका: विस्फोट से मदरसा हुआ ध्वस्त, बम ब्लास्ट की आशंका, किसी के हताहत की सूचना नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां मदरसा में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। घटना नवटोलिया की है जहां बम ब्लास्ट की आशंका जतायी जा रही है। अचानक सुबह में विस्फोट से मदरसा के ध्वस्त होने की सूचना है। विस्फोट ऐसी थी कि मदरसा जमीनदोज हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर चारों ओर अंधेरा छा गया।


ग्रामीण महिला ने बताया की दो महीने से मदरसा बंद था और आज सुबह 8 बजे के करीब तेज आवाज सुनायी दी। उन्हें लगा कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट इतनी भयावह थी की मदरसा का भवन देखते ही देखते ध्वस्त हो गया। 


ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी ने दुश्मनी से मदरसा में बम रख दिया है। दो महीने से मदरसा बंद है यदि यह खुला रहता तब कई लोगों की जाने चली जाती। हालाकिं राहत की बात यह है कि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मदरसा में ब्लास्ट की घटना जांच का विषय है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।