ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, लड़के का वेश बनाकर सहेली की मांग में भरा सिंदूर; बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी

Bihar News: बिहार के बांका में करीब 17 साल की दो किशोरियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि एक किशोरी ने लड़के का वेश धारण कर दूसरी की मांग में सिंदूर भरा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले में दो किशोरियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि एक किशोरी ने लड़के का वेश धारण कर अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई।



मामले की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने उनसे और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी आसपास हैं। इनमें से एक किशोरी लड़कों की तरह पहनावा रखती है। उसके बाल छोटे हैं और वह अक्सर पैंट-शर्ट में रहती है।



जानकारी के अनुसार, किशोरी गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने के अलावा टेंट-डेकोरेशन का काम भी करती है। काम से होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह अपनी सहेली की जरूरतों और पसंद की चीजों पर करती थी। पुलिस और परिजनों के सामने किशोरी ने खुद को लड़का बताया और कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने दावा किया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध है।



बताया जाता है कि रविवार को लड़के के वेश में रहने वाली किशोरी अपनी सहेली को उसके घर से अपने घर ले गई। वहां दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं। इस दौरान किशोरी ने अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भी भरा।थाने पहुंचने के बाद दोनों किशोरियों ने पुलिस और अपने अभिभावकों के सामने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।



बेलहर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियां नाबालिग हैं। पुलिस की ओर से दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों किशोरियों और उनके अभिभावकों से जानकारी ली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता