ब्रेकिंग
पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल

रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR

बांका जिले के सबलपुर स्थित गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं की छात्रा से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाकर प्रधान शिक्षक ने छात्रा के साथ अशुद्ध हरकत की। घटना के बाद पीड़िता की मां ने पंजवारा थाने में

रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar School Molestation Case: बांका के सबलपुर स्थित गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधान शिक्षक विकास कुमार के खिलाफ पंजवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. छात्रा की मां ने गुरुवार देर शाम पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी. आरोप है कि प्रधान शिक्षक ने रजिस्ट्रेशन कराने की बात कहकर उसे विद्यालय बुलाया था. छात्रा जब प्रधानाध्यापक कक्ष से बाहर निकल रही थी, उसी दौरान उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की गई.


पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि छात्रा को पीछे से गलत नीयत से पकड़ने का प्रयास किया गया. छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.


बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां गुरुवार देर शाम पंजवारा थाना पहुंचीं और प्रधान शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.


वहीं, प्रधान शिक्षक विकास कुमार का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. दो बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.