ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

युवक के पास से 2.5 लाख रुपये कैश बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

BANKA : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है. जगह-जगह पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बांका जिले के सुईया पुलिस ने एक युवक के पास से 2.5 लाख रूप

युवक के पास से 2.5 लाख रुपये कैश बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
1 मिनट

BANKA : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट हो गया है. जगह-जगह पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बांका जिले के सुईया पुलिस ने एक युवक के पास से 2.5 लाख रूपए बरामद किये हैं. साथ ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.


बताया जा रहा है कि महेशमारा के पास मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी तभी एक युवक सुईया थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव से बेलहर जा रहा था. पुलिस ने उसे रोककर जब पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से करीब 2.5 लाख रुपये बरामद किये गए. 


इधर रुपये बरामदगी के बाद पुलिस ने बांका ट्रेज़री में जमा कर दिए हैं और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.