ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

ठेकेदार की हत्या कर कार की डिक्की में जलाया शव : बांका में ट्रेन से आरोपी गिरफ्तार

BANKA : बिहार के बांका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की पहले हत्या की और फिर जब वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया तो बड़ा ही खौफनाक कदम

ठेकेदार की हत्या कर कार की डिक्की में जलाया शव : बांका में ट्रेन से आरोपी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की पहले हत्या की और फिर जब वह शव को ठिकाने नहीं लगा पाया तो बड़ा ही खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। फिलहाल पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार बांका में ठेकेदार की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने की रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। यहां अलीगंज मोहल्ले के निवासी अशोक मोदी के 30 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मोदी की हत्या कर दी गई है। आशीष पीएचईडी विभाग के ठेकेदार थे। इस घटना में बाद आरोपी को फरार बताया जा रहा है। गोलू झा की निशानदेही पर सूईया थानाक्षेत्र के गड़ुआ जंगल से जली हुई कार की डिक्की में आशीष कुमार मोदी का कंकाल बरामद किया गया है। घटना रविवार 2 बजे दिन की है। इस मामले में 4 मई को मृतक के चाचा गौतम कुमार के फर्दबयान पर बांका थाना में भतीजा आशीष कुमार मोदी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 


आशीष के चाचा गौतम कुमार ने बताया कि आशीष के मकान में किराएदार के रूप में सनी कुमार झा उर्फ गोलू जिनका सर्टिफिकेट नाम दीप कमल झा रहते थे। तभी उनके और आशीष कुमार मोदी के बीच कुछ विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक आशीष ने गोलू झा के पूरे परिवार को अपने मकान में किराए पर रखा था। यहां तक कि गोलू झा की बहन की शादी में सारा खर्च आशीष ने ही उठाया था। 

उधर,  इस घटना की सूचना मिलने पर बांका मुख्यालय एसडीपीओ विपिन बिहारी ने गोलू झा का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। इसी कड़ी में छापेमारी के तहत 6 मई सोमवार को देवघर से बांका आ रही ट्रेन में गोलू झा का लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसे बांका स्टेशन पर दबोच लिया गया।