ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन

संतोष कुमार सुमन फिर बने हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है। जो साल में दो बार पार्टी की ओर से आयोजित की जाती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है।

1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Sun, 15 Jun 2025 07:07:49 PM IST

bihar

बांका में राष्ट्रीय परिषद की बैठक - फ़ोटो REPORTER

BANKA: बांका के होटल RR ग्रांड में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर (HAM) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मंत्री संतोष कुमार सुमन को निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही कई नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और दलितों पिछड़ों और वंचितों के लिए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्‍प लिया गया।


इस कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य मंत्री संतोष कुमार सुमन उपस्थित हुए। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन फिर से राष्ट्रीय निर्वाचित हुए। जबकि राजेश कुमार पाण्डेय प्रधान महासचिव बनाए गए। वहीं काम्ता ऋषियाषण कोषाध्यक्ष बनाए गए। जानकारी हो कि पटना विवि के प्रो. डीएन सिन्हा निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में तीनों की नामों की घोषणा की। 


बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सहित अन्य पदों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन शनिवार को दिया था। लेकिन बांकी कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आने पर सभी निर्वािरोध निर्वाचित हुए। वहीं बैठक के दौरान प्रमुख दो प्रस्ताव को पारित किया गया। जिसमें गठबंधन और सीटों के बांटवारों के लिए संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। जबकि संगठन के विस्तार के लिए भी इन दोनों को अधिकृत किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह टेकरी विधायक डा. अनिल कुमार, सिंकदरा विधायक प्रफुल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी, इमामगंज विधायक दीपा कुमारी मौजूद रहे। वहीं आयोजन समिति में जहानाबाद के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, बुलबुल सिंह और बांका जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव रहे।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई है। जो साल में दो बार पार्टी की ओर से आयोजित की जाती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन जिलों में पिछड़ा है। उस पर विशेष ध्यान दे रही है, जहां संगठन कमजोर है। वहां कार्य हो रही है। बांका को भी इसी श्रेणी में रखते हुए यहां बैठक बुलाई गई। इसमें राज्य के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए है।


 उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जोश और तकनीकी सुविधा से लैस किया जा रहा है। ताकि वे जमीनी स्तर पर काम कर सकें। अनुसूचित जाति की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारी आबादी पहले ही अधिक है। लेकिन मतदाता सूची में नाम उससे कम हैं। जिसके चलते हम 'जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' के संवैधानिक सिद्धांत से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देश दिया कि कार्यकर्ता आज से ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान शुरू करें। जिससे हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह अभियान संगठन को मजबूती देने की दिशा में पहला कदम होगा।


नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की अगुवाई में देश और राज्य कर रहा तरक्की

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पार्टी एनडीए का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में देश और राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है और यह कार्रवाई केवल आतंकवादियों के खिलाफ थी। आम नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ा। 


उन्होंने प्रधानमंत्री की आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। आने वाले दिनों में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है। कहा कि कैबिनेट मंत्री रहते उन्होंने बांका का प्रभारी मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले पटना से बांका पहुंचने में 10 घंटे लगते थे। अब सड़क सुधार के कारण यह दूरी पांच घंटे में तय हो जाती है। वहीं उन्होंने अंत में कहा कि जो दिखता है, वही बिकता है। हमारा काम विरोधियों को नहीं दिखता, इसलिए वे भ्रम फैलाते हैं।


विपक्ष में पीएम और सीएम बनने की लड़ाई

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए लड़ाई हो रही है। लेकिन एनडीए गठबंधन के लोग विकास की बात करते है। विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार सहित पूरे देश को उन्नति की ओर ले जा रहे हैं। जबकि विपक्ष के पास देशहित या जनकल्याण का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं, आधारभूत संरचना में सुधार हो रहा है और आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।