ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

सहेली की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर आई थी लड़की, मामा से मिलने के बहाने प्रेमी संग हो गयी फरार

BANKA: अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए एक युवती बांका के जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर पहुंची थी लेकिन मामा से मिलने के बहाने वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। रिश्तेदारों

सहेली की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर आई थी लड़की, मामा से मिलने के बहाने प्रेमी संग हो गयी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए एक युवती बांका के जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर पहुंची थी लेकिन मामा से मिलने के बहाने वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। रिश्तेदारों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब युवती का पता नहीं चल पाया जिसके बाद बांका थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि जयपुर के रहने वाले महेंद्र चौधरी की बेटी नेहा अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए अपने परिवारवालों के साथ गुरुवार को बांका स्थित तारा मंदिर गई थी। इस बीच अपने मामा से मिलने के बहाने वह अमरपुर के रहने वाले दिनेश मालाकार के बेटे और प्रेमी राजन कुमार मालाकार के साथ फरार हो गई। युवती का मामा बांका में ही रहता है I युवती अपनी मामा से मिलने का बहाना बनाकर तारा मंदिर से निकली थी जो आज तक वापस नहीं लौंटी। जिसके बाद पिता महेन्द्र चौघरी और लड़की के रिश्तेदार बांका थाने पहुंचे जहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। 


गायब युवती के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गांधी मालाकार का नाती राजन मालाकार बांका के अमरपुर का रहने वाला है। शुक्रवार की सुबह फरार युवती के मोबाइल नम्बर से फोन आया जिसमें प्रेमी राजन ने बताया कि उन्होंने नेहा से शादी कर ली है। जिसके बाद से नेहा का मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ  बताया जा रहा है I गांव में इस बात की चर्चा है की प्रेमी अपने नाना के घर अक्सर जाया करता था। फरार युवती के पिता ने बताया की प्रेमी राजन मालाकार का भाई मनोज मालाकार और रोशन मालाकार भी तारा मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल थे। 

टैग्स