ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Road Accident in bihar : पूजा करके लौटते समय गाड़ी पलटने से एक दर्जन लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Road Accident in bihar : एक कावरिया बाहन पलटने से एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के रहने वाले हैं

Road Accident in bihar :
सड़क हादसा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  एक कावरियां वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर जिलेबीया मोड़ के निकट एक कावरिया वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निवासी थे। इस घटना की वजह यह बताई जा रही है कि देवघर से पूजा करके लौटते समय चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। 


इधर, स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर राय बहादुर द्वारा किया गया। इस बीच छह घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर किया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।