ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था प्रेमी, जानकारी मिलते ही ओडिशा से बिहार पहुंच गयी युवती, पुलिस ने करवाई दोनों की शादी

BANKA: अजब प्रेम की गजब कहानी का यह मामला बिहार के बांका जिले का है जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक युवती ओडिशा से बिहार पहुंच गयी। अपने प्रेमी को ढुंढते-ढुंढते वह बांका पहु

दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था प्रेमी, जानकारी मिलते ही ओडिशा से बिहार पहुंच गयी युवती, पुलिस ने करवाई दोनों की शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: अजब प्रेम की गजब कहानी का यह मामला बिहार के बांका जिले का है जहां अपने प्यार को पाने के लिए एक युवती ओडिशा से बिहार पहुंच गयी। अपने प्रेमी को ढुंढते-ढुंढते वह बांका पहुंच गयी और जब उसने अपना दुखड़ा पुलिस को सुनाया तब पुलिस की पहल पर उसकी शादी प्रेमी के साथ करवाई गयी। 


बताया जाता है कि युवती ओडिशा के एक फैक्ट्री में काम करती थी। जहां बिहार के बांका जिले का युवक रानीबांध गांव निवासी चंदन कुमार भी काम करता था। ओडिशा में दोनों साथ फैक्ट्री में काम किया करते थे। इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने तक की कसमें खाई। लेकिन कुछ दिन पहले उसका प्रेमी घर चला गया। जहां उसकी शादी होने की बात युवती को किसी तरह से मालूम हो गयी। 


फिर क्या था वह अपने प्यार को पाने के लिए ओडिशा से चल बिहार के बांका जिला पहुंच गयी। जहां कटोरिया थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस को सारी बाते बताने के बाद युवती फूट-फूट कर रोने लगी। उसे रोता देख पुलिसकर्मियों युवक की तलाश शुरू की। जब युवक का पता चल गया तब स्थानीय लोगों और समाजसेवियों के सहयोग से दोनों की शांदी मंदिर में करवाई गयी। मंदीर में शादी के वक्त मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान युवक के परिवार वाले भी मौजूद थे.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता