ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

mandar mahotsav : मंदार महोत्सव में जमकर कटा बवाल, स्टेज पर नाचने लगे अधिकारी; खूब तोड़ी कुर्सियां....

mandar mahotsav : बांका के बौंसी मेला में वॉलीवुड सिंगर के कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां टूटीं। अधिकारी स्टेज पर चढ़कर नाचने लगे फिर क्यों माहौल बिगड़ा?

mandar mahotsav
mandar mahotsav
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका में आयोजित मंदार महोत्सव के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौर के कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने हंगामा किया तथा 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ डाली। इसके बाद अब इस मामले को लेकर काफी बबाल मचा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। 


दरअसल, बांका में गुरुवार की रात फेमस सिंगर विनोद राठौड़ का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे में महोत्सव में तैनात पुलिस बल और अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। एक पदाधिकारी के मंच पर चढ़कर गायिका के साथ डांस करने के बाद दर्शक बेकाबू हो गए।


बताया जाता है कि,कार्यक्रम के दौरान ही जब डीएम, एसपी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी जब निकल गए। उसके बाद जब कार्यक्रम लास्ट होने वाला था तो उस वक्त  एक पदाधिकारी भी मंच पर चढ़ गए और विनोद राठौड़ एवं महिला गायिका बीच में जाकर ठुमके लगाने लगे। इसी बीच दशकों का उत्साह काफी बढ़ गया और दर्शक उत्तेजित हो गए। 


ऐसे में बेकाबू हुए दर्शकों ने दर्शक दीर्घा में ही नाच के साथ हंगामा करने लगे और इस दौरान दर्शक दीर्घा की 100 से अधिक कुर्सियों को तोड़ डाला। इस दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ भी मच गई। इसके बाद इस बीच काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और सभी दर्शकों को वहां से हटाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। 


गौरतलब हो कि, विनोद राठौर के कार्यक्रम को लेकर बांका सहित आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। इसको लेकर एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि कुछ देर के लिए दर्शक उत्तेजित हो गए थे हालांकि पुलिस ने मामले को तुरंत नियंत्रित कर लिया। उन्होंने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं ुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं और दर्शकों को भी घर भेज दिया गया है।