ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : दूसरी महिला से अवैध संबंध कारण पत्नी का करा दिया गर्भपात, पुलिस तक पहुंचा मामला

BANKA : बेलहर क्षेत्र के अमगढ़वा गांव में अवैध संबंध में संलिप्त पति और परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया गया. इतना ही नहीं दहेज खातिर उसके सा

बिहार : दूसरी महिला से अवैध संबंध कारण पत्नी का करा दिया गर्भपात, पुलिस तक पहुंचा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बेलहर क्षेत्र के अमगढ़वा गांव में अवैध संबंध में संलिप्त पति और परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया गया. इतना ही नहीं दहेज खातिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी किया. गंभीर हालत में किसी तरह भागकर पीड़िता मुंगेर जिले के संग्रामपूर पीएचसी पहुंची. घटना की सूचना पर पीड़िता के परिवार वाले और पुलिस भी मौके पर पहुंची. जहां उसका इलाज कराया गया. 


पीड़िता नीलू कुमारी के फर्द बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें पति ध्रुव कुमार, सास अनिता देवी, ससुर रामलखन सिंह को आरोपित बनाया गया है. इसके पहले भी दो सितंबर 2021 को आरोपितों खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें आपसी समझौता भी हुआ था. बावजूद इसके आरोपितों में कोई सुधार नहीं हुआ. सूचक के अनुसार उसका मायका मुंगेर जिले के संग्रामपूर थाना अंतर्गत केंदुआ गांव है. वर्ष 2018 में दोनों परिवारों की सहमति से अमगढ़वा गांव के आरोपित ध्रुव कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. जिसमें उपहारस्वरूप दो लाख नगद और 70 हजार रुपये का सामान दिया गया था. शादी के बाद से ही ससुराल वाले गालीगलौज मारपीट करते थे. गर्भवती होने पर पति ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. अब अतिरिक्त दहेज का मांग करता है. 


28 फरवरी की रात सभी ने मिलकर गालीगलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट करने लगा. किसी तरह भागकर संग्रामपूर पीएचसी पहुंची. जहां मां एवं मामा पहुंचे.  इलाज कराया पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है. रातभर मोबाइल से अश्लील बातें करते रहता है. दहेज प्रताड़ना को लेकर पूर्व में भी महिला थाना में केस दर्ज कराई थी. जिसमें आपसी समझौता हुआ था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स