ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

BIHAR NEWS : डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी

BIHAR NEWS : डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां डीजे वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। फिलहाल प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ। 


जानकारी के अनुसार, बांका में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गयी जबकि एक अन्य महिला जख्मी है। यह घटना अमरपुर प्रखंड के सलेमपुर गांव की है। कुछ लोगों की लापरवाही सामने आयी है। जिससे यह हादसा हुआ है। मृतका की पहचान सरयू राज की 60 वर्षीय पत्नी अम्बिका देवी के रूप में की गयी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के काफी घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की सूचना सामने नहीं आ सकी। 


बताया जा रहा है कि, रविवार को सलेमपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने लोग निकले थे। प्रतिमा विसर्जन संपन्न होने के बाद देर रात को एक डीजे वाहन लौट रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने डीजे चालक को कहा कि वो गाना बजाते हुए चले। जिसपर चालक ने बताया कि वाहन का तेल खत्म हो गया है इसलिए संभव नहीं है। लेकिन युवकों को चालक की बात पर यकीन नहीं हुआ। 


गौरतलब है कि जिलेभर के विभिन्न दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह पूर्वक किया गया। इसके पूर्व पंडितों ने वेद मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कराया।  दोपहर बाद मां की विदाई की तैयारी शुरू हो गयी। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने मां को खोईछा देकर उन्हें विदा किया।