ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

'चप्पल' देखकर भड़के बिहार के ये DM, CO से लेकर BDO तक की हालत हुई खराब!

Banka News: बांका के डीएम अंशुल कुमार का रौद्र रूप देखने को मिला है। कार्यालय निरीक्षण के दौरान अनुशासनहीनता पर उन्होंने सीओ और बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई है।

Banka News
बांका डीएम ने लगाई फटकार
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Banka News: बांका के डीएम अंशुल कुमार ने धोरैया प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुशासनहीनता पर वो भड़क गये। डीएम उस समय गुस्से से लाल हो गए जब उन्होंने सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह को अनुपस्थित पाया। बाद में सीओ 7 मिनट देरी से चप्पल पहने हुए ऑफिस पहुंचे जिस पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आचरण में सुधार का निर्देश दिया। 


दरअसल धोरैया प्रखंड के औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। खुद अनुशासनहीनता दिखाते हुए सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह सात मिनट की देरी से चप्पल पहने पहुंचे, जिस पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आचरण में सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची मांगी। साफ-सफाई की कमी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और कई निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंचल कार्यालय के शौचालय और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पायी। जिसके बाद उन्होंने बीडीओ राजेश कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ को व्यवस्था में सुधार लाने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन को हटाने और सूखी लकड़ियों की नीलामी करने के भी आदेश दिए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता