ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bihar News: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, करंट लगने से दो की मौत; 17 लोग झुलसे

Bihar News: बिहार के बांका में करंट लगने से दो बारातियों की मौत हो गई जबकि 17 बाराती झुलस गए. इस घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य झुलसकर घायल हो गए। यह हादसा कटोरिया थाना क्षेत्र के चिड़ैयामोड़-डैम रोड पर जयपुर थाना अंतर्गत बाराकोला गांव के पास उस वक्त हुआ जब बारातियों से भरी एक बस 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार के संपर्क में आ गई।


जानकारी के अनुसार, रविवार रात बौंसी थाना क्षेत्र के कुमरभार गांव से शंकर सिंह की बारात जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के कालाडंडा गांव गई थी। सोमवार सुबह बारात के लगभग 25 लोग बस से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस ऊंचे बिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे पूरी बस में करंट फैल गया और सभी बाराती झुलस गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जयपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वहाँ दो बारातियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कुमरभार गांव निवासी अजबलाल सिंह के 14 साल के बेटे संतोष कुमार सिंह और तेलियाकुरा गांव निवासी 45 वर्षीय कटकी पहाड़िया के रूप में हुई है।


घायलों में कुमरभार गांव के गोवर्धन सिंह की पांच साल की बेटी लक्ष्मी, बासुदेव सिंह का 30 साल का बेटा दिलीप कुमार, महगुड़ी निवासी अशोक मरांडी के 25 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार मरांडी और झारखंड के दुमका सदर थाना क्षेत्र के चौकीतरी गांव निवासी नंदकिशोर राय का आठ साल के बेटे शिव कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।


सभी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को कटोरिया और पांच को देवघर रेफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश जताया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता