ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: बाइक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर, सात लोग घायल; हालत गंभीर

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब

Bihar News: बाइक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर, सात लोग घायल; हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में सात लोगों घायल हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर शाहकुण्ड मुख्य पथ पर शुक्रवार की रात्रि किरणपुर मोड़ के समीप ऑटो व बाइक की जबरदस्त टक्कर में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी ऑटो सवार लक्ष्मीपुर गांव निवासी गुलशन सागर, सुदर्शन कुमार, श्वेता कुमारी, लता कुमारी, प्रीति कुमारी व रोहित यादव तथा बाइक सवार लौगाय गांव निवासी शिव कुमार को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि गुलशन सागर अपने भाई बहन एवं बहनोई के साथ ऑटो पर सवार होकर कुशमाहा से दशहरा का मेला देख कर वापस घर लौट रहे थे। वही शिव कुमार बाइक से शाहकुण्ड की तरफ जा रहे था । उसी वक्त किरणपुर मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दिया।


इधर, ग्रामीणों कि मदद से एंबुलेंस के द्वारा सभी ज़ख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने सभी ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।