ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Road Accident in bihar : सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की गई जान

Road Accident in bihar : बिहार के बांका में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. ओवरटेक करने के चक्कर में युवक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी जान चली गयी.

Road Accident in bihar :
गोली मारकर हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बांका जिले के कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मुख्य सड़क मार्ग पर बीचकौड़ी मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ईंट लदी ट्रक से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत चालक की पहचान कटोरिया थाना अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत के हिंडोलावरण गांव निवासी भैरन यादव के 35 वर्षीय पुत्र सह बाइक चालक विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। 


वहीं,घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने बाघमारी गांव के पास से उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक का चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक कटोरिया बाजार से अपने घर लौट रहा था। बीचकौड़ी मोड़ के समीप ट्रक से आगे निकलने के क्रम में वह असंतुलित होकर ट्रक के नीचे आ गया। ईंट लोड ट्रक से कुचलकर जख्मी बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।