ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बालू माफियाओं का पीछा करते-करते पलट गई पुलिस की जीप, कई घायल

Bihar News: इस दुर्घटना में कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर उसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ बालू माफिया का पीछा करते समय पुलिस की जीप पलट गई और इस वजह से 6 पुलिस वाले घायल हो गए हैं. यह हादसा बाराहाट का बताया जा रहा. गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने बालू माफिया के ट्रक का पीछा किया, इसी दौरान पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई. बांका जिले में आजकल धरल्ले से अवैध बालू खनन हो रहा है. इसे रोकने के लिए पुलिस हर वह काम कर रही है जो संभव है. 


गश्ती करना भी इसी अवैध खनन पर रोक लगाने का एक हिस्सा था. सभी घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में थाना मैनेजर, पीटीसी अवधेश कुमार, सिपाही अशोक कुमार, संजय कुमार समेत कुल 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दरअसल, बाराहाट थाना क्षेत्र के भुरना तिहार गांव के निकट एक बगीचे के पास की यह घटना बताई जाती है. 


पुलिस को खबर मिली थी कि इस रास्ते से बालू लदे कई ट्रैक्टर गुजर रहे हैं. इसी क्रम में पुलिस यहाँ पहुंची थी मगर यह अनहोनी उनके साथ घटित हो गई. स्थानीय अस्पताल में इनके इलाज के बाद इन सभी को बांका रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में डीएसपी के गार्ड व चालक अरुण कुमार भी शामिल थे. जिस वक्त पुलिस को इस अवैध खनन की सूचना मिली थी उस समय बाराहाट थाने में 2 चालक मौजूद थे, मगर इसके बावजूद भी सिपाही अरुण कुमार आनन-फानन में स्वयं गाडी लेकर निकले. पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.