ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरDelhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार : मोस्ट वांटेड बालू माफिया ने महिला को मारी गोली, इलाके में मचा दहशत

BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। आलम यह है कि अपराधी जब राह चलते हुए भी किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। सरेआम घर घुसकर गोलीबारी की घटना क

बिहार : मोस्ट वांटेड बालू माफिया ने महिला को मारी गोली, इलाके में मचा दहशत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। आलम यह है कि अपराधी जब राह चलते हुए भी किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। सरेआम घर घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों की मुश्किलें तो बढ़ी है है लेकिन इस पर लगाम लगाना पुलिस प्रसाशन के भी परेशानी का सबब बन गयी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोस्ट वांटेड बालू माफिया ने महिला को गोली मार डाली है। 


दरअसल, जिले दो लोगों के विवाद में एक राहगीर महिला को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को रजौन थाना क्षेत्र में मोस्ट वांटेड बालू माफिया काजू यादव ने  अंजाम दिया है। श्यामपुर गांव के पास अपराधी घुटिया गांव निवासी काजू यादव और उसके गैंग का बालू लोडेड जुगाड़ गाड़ी वाले से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। जहां काजू यादव ने अचानक अवैध हथियार निकाल कर जुगाड़ गाड़ी वाले पर गोली चला दिया, जो महिला को लग गई। 

वहीं, महिला का पहचान श्यामपुर गांव निवासी अनिरुद्ध यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। गोली लगने से महिला जख्मी होकर नीचे गिर गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घर के अंदर से बाहर निकले। काजू यादव और उसके गैंग ने जख्मी महिला को इलाज कराने के बहाने अपने साथ रामपुर लेकर भागने लगे जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों ने बताया कि महिला गोली मारने के बाद अपराधी अपने साथ लेकर रामपुर की ओर भागे हैं। पुलिस को देखकर काजू यादव ने जख्मी महिला को रामपुर के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।पुलिस की मदद से जख्मी महिला को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।