ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : खेत में पटवन करने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम का माहौल

BANKA : बिहार में बांका से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है। यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव की है। यह युवक अपने गेहूं

बिहार : खेत में पटवन करने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में बांका से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है। यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव की है। यह युवक अपने गेहूं के खेत में पटवन के लिए गया था। इसी दौरान पोखर में मशीन लगाने के क्रम पैर फिसलने से युवक गहरे पानी नें चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का माहौल बन गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां खेत में पटवन करने गये युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव की है। जहां,युवक देर शाम गेहूं के खेत में पटवन के लिए पोखर में मशीन लगा रहा था। तभी अचानक युवक का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चल गया। जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान सहदेव महतो के पुत्र प्रकाश महतो के रूप में की गई। 


बताया जा रहा है कि,देर शाम शौच करने गये युवक ने देखा कि पोखर में एक शव उपला रहा है। शव देखकर युवक डर गया। आनन फानन में उसने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। उसके बाद ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को पोखर से बाहर निकाला। उसके बाद इस घटना की जानकारी फोन करके कटोरिया पुलिस को दी गई। 


उधर, इस मामले में कटोरिया थानाध्यक्ष महेशवर राय ने बताया कि पोखर में डूबने से मेढ़ा गांव के एक 41 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। कटोरिया थाना के महेश झा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी प्रेमलता देवी, बेटी अनिता, अभिलाषा, चांदनी, भाई जोगेंद्र महतो, भैरो यादव, उपेंद्र यादव के घर में मातम छाया हुआ है।