ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बिहार: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। वही तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बांका-ढाका मोड़ रोड की है। </

बिहार: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। वही तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बांका-ढाका मोड़ रोड की है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आनन फानन में घायलों को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है।  


मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार बौंसी की ओर जा रहे थे तभी विपरित दिशा से एक अनियंत्रित कार सामने आ गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो में सवार बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव, आदिल अंसारी सहित छह लोगों की मौत हो गयी है। 


घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।