ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Banka News: बांका में DJ की धुन पर निकली 100 साल की दादी की शव यात्रा, रोने के बजाय भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाता रहा परिवार

Banka News: बिहार के बांका में 100 साल की बुजुर्ग की शव यात्रा डीजे के धुन पर निकाली गई। परिवार के लोग गम की बजाय ठुमके लगाते नजर आए।

Banka News
बांका में DJ की धुन पर निकली 100 साल की दादी की शव यात्रा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Banka News: बिहार के बांका में एक बुजुर्ग महिला की शव यात्रा डीजे की धुन पर निकाली गई। बांका के काटोरिया के थेबरी गांव में 100 साल की नदिया देवी की अंतिम यात्रा में मातम की जगह जश्न का माहौल दिखा। परिजनों ने शव यात्रा में डीजे बजवाया। गम और आंसू की बजाय शव यात्रा में परिवार के लोगों के साथ-साथ अन्य लोग भी नाचते-गाते नजर आए।


परिवार का कहना है कि अगर कोई शख्स 100 साल की उम्र पूरी कर ले, तो उसके निधन पर शोक नहीं बल्कि खुशी मनाई जाती है। इसी परंपरा के तहत उन्होंने दादी नदिया देवी की अंतिम विदाई डीजे के साथ करने का फैसला किया। परिजन शव यात्रा में भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाते दिखे। इस शव यात्रा में महिलाएं भी शामिल थीं। शव को कंधा देने वाले लोग भोजपुरी गानों पर थिरकते दिखे।


शव यात्रा के दौरान डीजे वाली गाड़ी शव के आगे चलती नजर आई, वहीं लोग पीछे नाचते-गाते आ रहे हैं। इस अनोखी शव यात्रा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे परंपरा से जोड़कर सही बताया, तो वहीं कुछ ने इसे'संवेदनहीनता' कहा है। वहीं मृतक के पोते सिकंदर ने कहा कि, "यह हमारी पारंपरिक मान्यता है कि जो व्यक्ति 100 साल की उम्र पूरी करके दुनिया छोड़ता है, उसके लिए मातम नहीं बल्कि जश्न मनाना चाहिए." परिवार का कहना है कि उनकी दादी ने लंबी उम्र जी, इसलिए खुशी-खुशी उनकी अंतिम विदाई दी गई।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता