ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: बच्चे को जन्म देकर मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, एम्बुलेंस से लाया गया एग्जामिनेशन सेंटर

BANKA: बांका में मैट्रिक की परीक्षा दे रही एक छात्रा बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों के बाद परीक्षा देने के लिए एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंच गई। परीक्षा छूट न जाए और उसका एक साल ब

बिहार: बच्चे को जन्म देकर मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, एम्बुलेंस से लाया गया एग्जामिनेशन सेंटर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में मैट्रिक की परीक्षा दे रही एक छात्रा बच्चे को जन्म देने के कुछ ही घंटों के बाद परीक्षा देने के लिए एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंच गई। परीक्षा छूट न जाए और उसका एक साल बर्बाद न चला जाए इसको देखते हुए छात्रा ने यह कदम उठाया। छात्रा के इस फैसले को लेकर उसकी खूब सराहना हो रही है। पहले तो डॉक्टर ने उसे परीक्षा देने से मना किया लेकिन उसके परीक्षा के प्रति उत्साह को देख डॉक्टर ने उसे इजाजत दे दी। जिसके बाद छात्रा को एंम्बुलेंस से परीक्षा केंन्द्र लाया गया। 


दरअसल, बांका में 22 वर्ष की छात्रा रुकमिणी कुमारी गर्भवती थी। प्रसव का समय नजदीक आने के बावजूद वह परीक्षा नहीं खोड़ना चाह रही थी। चांदन प्रखंड मुख्यालय के एमएम केजी उच्च विद्यालय में रूकमिणी परीक्षा दे रही थी। पहले दिन की परीक्षा को देने के बाद जब रूकमिणी घर गयी तो देर रात उसे प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद परिवार वालों उसे अस्पताल ले गए। जहां अगले दिन रूकमिणी ने एक बेटे को जन्म दिया।


बेटे को जन्म देने के बाद जब रूकमिणी को होश आया तो वह परीक्षा के बारे में सोंचकर बेचैन हो गई। बेटे को जन्म देने की खुशी से ज्यादा उसे परीक्षा की चिंता सता रही थी। रूकमिणी लगातार जिद कर रही थी कि उसे परीक्षा देना है नहीं तो उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा। डॉक्टर्स और परिजनों के काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो रुकमिणी को डॉ. के देखरेख में एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र ले जाया गया। परीक्षा को लेकर रूकमिणी के जज्बे को देख लोग उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।

टैग्स