ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बेटे की मौत की खबर मां बर्दाश्त नहीं कर पाई, सदमे में हो गयी मौत, घर से एक साथ उठी दो अर्थी

BANKA: बेटे की मौत की सूचना को मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेटे की सदमें में उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर से एक साथ दो अर्थी निकाली गयी और दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस

बिहार: बेटे की मौत की खबर मां बर्दाश्त नहीं कर पाई, सदमे में हो गयी मौत, घर से एक साथ उठी दो अर्थी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बेटे की मौत की सूचना को मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेटे की सदमें में उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर से एक साथ दो अर्थी निकाली गयी और दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।


मामला बांका के विजय नगर की है जहां 50 वर्षीय अनुज साह और 90 वर्षीय उनकी मां की मौत हो गयी। बताया जाता है कि रोजाना की तरह अनुज साह हरियासी मोड़ स्थित बजरंगबली के मंदिर में पूजा करने गये हुए थे। पूजा करने के बाद जब घर के लिए लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। हरियासी मोड़ के पास हुए इस हादसे में अनुज साह समेत 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें अनुज साह का भाई राजीव साह, विश्वनाथ साह और शिवनंदन साह भी शामिल हैं। 


मौत की खबर आग की तरह फैल गयी और पूरे गांव के लोगों को इस बात की जानकारी हुई। तभी किसी ने अनुज साह की मां 90 वर्षीय चमेली देवी को इस बात की सूचना दे दी। जिसके बाद वह अपने बेटे के गम को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी बुजुर्ग मां के तीन और बेटों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। 


एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पूरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी। हर कोई इस घटना पर दुख जता रहा था। घर से जब एक साथ दो अर्थी निकली तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया। परिजनों ने एक साथ अंतिम संस्कार किया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स