ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BANKA NEWS : बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा गाड़ी पलटा, 2 महिलाओं की मौत

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर

BANKA NEWS : बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा गाड़ी पलटा, 2 महिलाओं की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ स्थित जिलेबियामोड़ के पास की है। 


जानकारी के मुताबिक बासुकीनाथ से पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया गया। जहां  चिकित्सकों ने 9 श्रद्धालुओं की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया। 


इनमें दिलखुश कुमार, अमरजीत कुमार, मनोरंजन कुमार, गायत्री देवी, प्रेमलता देवी, ममता देवी, खुशी कुमारी, श्वेता देवी और अंश कुमार शामिल हैं। यह सभी श्रद्धालु मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के धनपुरा माधोडीह गांव के बताए जाते हैं। जबकि मृतकों की पहचान कैलाश सिंह उर्फ भिखारी सिंह की पत्नी मीना देवी (60) और सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (65) के रूप में हुई है। 


वहीं, घायलों ने बताया कि वे सभी लोग ग्रामीणों और अपने सगे-संबंधियों को लेकर कुल 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था सुल्तानगंज से जल-भरकर देवघर बासुकीनाथ पूजा-अर्चना के लिए शनिवार को ट्रैक्टर से निकला था। ट्रैक्टर पर बांस-बल्ला लगाकर दो तल बनाया गया था, जिसमें सभी श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु देवघर में पूजा कर बासुकीनाथ के लिए गए। जहां सभी श्रद्धालु पूजा कर मंगलवार को वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में हादसा हो गया। 


इधर, बेलहर थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि दुघर्टना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को भेजकर घायलों को अस्पताल में इलाज करवाया गया। गंभीर रुप से जख्मी को बांका रेफर किया गया है। उसी दौरान देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ स्थित जिलेबियामोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं।