ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

Bihar News: चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, कई दुकानें जलकर खाक; धमाकों से दहला पूरा इलाका

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात साहबगंज चौक में एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात साहबगंज चौक (थाना क्षेत्र बेलहर) में एक के बाद एक 9 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और कुछ ही मिनटों में बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एक चाय-पान की दुकान में गैस लीक होने के बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया।



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना लालो भगत की चाय की दुकान में उस समय हुई जब वे चाय बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास की दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। बताया गया है कि तीनों दुकानों में कुल 9 सिलेंडर रखे थे, जो एक के बाद एक फटते चले गए। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


सिलेंडर फटने की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग पहले खुद बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।


इस हादसे में तीन दुकानों के पूरी तरह से जलकर राख हो जाने की वजह से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास की कुछ अन्य दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट का असली कारण गैस लीक था या स्टोरेज में लापरवाही। स्थानीय प्रशासन ने फिलहाल आसपास के दुकानदारों को गैस सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी है और दुकान क्षेत्रों में गैस रिसाव रोकथाम के लिए सुरक्षा अभियान चलाने की बात कही है।