ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बंदर को भगाने के चक्कर में दो मासूम की गई जान, पानी भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

BANKA:बांका के धोरैया थाना अंतर्गत रणगांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बंदर को भगाने के चक्कर में दो मासूम की मौत हो गयी। बोरिंग के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन

बंदर को भगाने के चक्कर में दो मासूम की गई जान, पानी भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA:बांका के धोरैया थाना अंतर्गत रणगांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बंदर को भगाने के चक्कर में दो मासूम की मौत हो गयी। बोरिंग के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की जान चली गयी। मृतक की पहचान 5 वर्षीय अब्दुल रहमान और 7 वर्षीया अस्मत नाजिया के रूप में हुई है। 


दोनों मो. रिजवान के बेटे और बेटी थे। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


बताया जाता है कि गांव में आए एक बंदर को देख दोनों बच्चे उसे भगाने के लिए दौड़ने लगे। इसी दौरान दोनों पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। आस-पास में कोई भी व्यक्ति नहीं था जो दोनों को बचाने के लिए जाता। दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गयी।


 उधर दोनों बच्चों को ना देख घरवाले परेशान हो गये और खोजबीन करने लगे। तभी बहियार के पास बच्चों का चप्पल दिखा जिसके बाद आगे बढ़े तो देखा कि बच्चे पानी में डूबे हुए है। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।