ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बाबाधाम जा रहे किशोर की नहर में डूबने से मौत, परिजन में पसरा मातम

BANKA : बांका से खबर सामने आई है, जहां नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. किशोर सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम जा रहा था. रास्ते में नहाने के क्रम में किशोर नाहर में डूब गया. घ

बाबाधाम जा रहे किशोर की नहर में डूबने से मौत, परिजन में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
1 मिनट

BANKA : बांका से खबर सामने आई है, जहां नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. किशोर सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम जा रहा था. रास्ते में नहाने के क्रम में किशोर नाहर में डूब गया. घटना में उनकी मौत हो गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 


जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की है. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के लखवारा गांव निवासी जवाहर यादव के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई. परिवार एक साथ बाबा धाम जा रहे थे. इसी दौरान कांवरिया पथ के जिलेबिया मोड़ के पास हनुमाना बांध से निकले नहर में नहाने के क्रम में किशोर डूब गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स