ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

अजब प्रेम की गजब कहानी: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी

BANKA: बांका में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और बिना बैंड बाजा, बाराती के दो

अजब प्रेम की गजब कहानी: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और बिना बैंड बाजा, बाराती के दोनों की शादी करा दी। गांव के सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बने। घटना नगर थाना क्षेत्र के थाना के चनवाडीह की है।


जानकारी के मुताबिक, कारीझांक निवासी सिंटू कुमार का चनवाडीह गांव निवासी सोनी कुमारी के साथ पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार का सिलसिला आगे बढ़ा तो मुलाकातें भी होने लगी। सिंटू लोगों की नजर बचाकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच जाता था।


बीते गुरुवार को भी सिंटू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए रात के अंधेरे में पहुंचा था, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। गांव में पंचायती हुई और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गया। अगले ही दिन दोनों की बिना बैंड बाजा बाराती के शादी करा दी गई।



टैग्स