ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम पर फर्जी सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले पर चला प्रशासन का डंडा, बांड भरवाकर दुकानदार से बैनर हटवाया

BANKA: बांका शहर के भारती निवास के समीप संचालित कथित 'कल्याण ज्वेलर्स' नामक ज्वेलरी दुकान पूरी तरह से फर्जी पाई गई है। बुधवार को प्रशासनिक छापामारी के दौरान इसका खुलासा हुआ

bihar
ब्रॉन्ड के नाम पर दुकानदारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बांका शहर के भारती निवास के समीप संचालित कथित 'कल्याण ज्वेलर्स' नामक ज्वेलरी दुकान पूरी तरह से फर्जी पाई गई है। बुधवार को प्रशासनिक छापामारी के दौरान इसका खुलासा हुआ, जब अधिकारियों ने खुद दुकानदार से ही दुकान के ऊपर लगे बोर्ड, पोस्टर और बैनर हटवाया। यह कार्रवाई एसडीओ अविनाश कुमार और एसडीपीओ बिपिन बिहारी की अगुवाई में फर्जी मेडिकल और क्लिनिक जांच अभियान के दौरान की गई।


 छापामारी दल का ध्यान तब इस दुकान की ओर गया। जब प्रशासनिक अधिकारी पास ही एक फर्जी क्लिनिक की जांच कर रहे थे। संदेह के आधार पर जब अधिकारियों ने ज्वेलरी दुकान की जांच की, तो सामने आया कि यह प्रतिष्ठान 'कल्याण ज्वेलर्स' के नाम और लोगो का अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहा था। संचालक ने बिना किसी अधिकारिक अनुमति के एक नामी ब्रांड की नकल कर दुकान संचालित की जा रही थी।


 बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले असली 'कल्याण ज्वेलर्स' की टीम ने इस फर्जी दुकान के खिलाफ कापीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि दुकान ने ब्रांड का लोगो, फान्ट और नाम हूबहू कापी कर लिया था। उस समय पुलिस ने संचालक को चेतावनी देते हुए बांड भरवाया था और भविष्य में इस नाम या लोगो का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी थी।


 लेकिन चेतावनी के बावजूद जब दुकान में दोबारा वही ब्रांडिंग पाई गई, तो प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कार्रवाई की। अधिकारियों ने छत पर लगे बड़े बैनर को भी हटाने का निर्देश दिया है। वहीं संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नाम का पंजीयन किया गया है। जबकि लाइसेंस पिछले 1980 ई. से है। जबकि बिहार में इस ब्रांड की लांचिंग 2022 में हुई है। उन्होंने कोई नाम और लोगो का इस्तेमाल नहीं किया है। उनका इस नाम से सभी प्रकार की काजगत है। उनका लिखने का जरिया भी खुद का है।

बांका से सोंटी सोनम की रिपोर्ट

टैग्स