ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बिहार: शादीशुदा महिला और युवक का मर्डर, प्रेम प्रसंग में दोनों की हुई हत्या

BANKA: शादीशुदा महिला और युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. यह घटना बौसी थाना क्षेत्र के सांगा गांव की है.दोनों के 3-3

बिहार: शादीशुदा महिला और युवक का मर्डर, प्रेम प्रसंग में दोनों की हुई हत्या
Manish Kumar
2 मिनट

BANKA: शादीशुदा महिला और युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. यह घटना बौसी थाना क्षेत्र के सांगा गांव की है.

दोनों के 3-3 बच्चे

युवक की पहचान पास के ही गांव घुटिया का सुशीद्र मंडल और जबकि महिला सांगा गांव निवासी सुमंती देवी के तौर पर की गई है. सुबह सुबह जब लोगों की आंख खुली तो देखा झाड़ू दास के घर में दोनों का शव एक ही खटिया पर पड़ा हुआ है. घर के सामान पूरी तरह से बिखरे हुए थे. बताया जाता है कि दोनों ही शादीशुदा थे और दोनों को ही तीन-तीन बच्चे हैं.

4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले 4 सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक के पिता ने झाड़ू दास सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ सांगा गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन घर के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHMA DWIVEDY

FirstBihar संवाददाता