ब्रेकिंग
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरीनेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरी

धान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

Bihar Crime News: बांका में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब को धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था और चालक को भी गिरफ्तार किया...

धान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्त
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बांका में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 चक्का ट्रक से करीब 1.28 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है. शराब को ट्रक में धान की भूसी के बोरों के नीचे छिपाकर झारखंड से बिहार लाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.


मामला बांका के भलजोर चेकपोस्ट का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह वाहन जांच के दौरान एक 16 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली. विभाग को पहले ही सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक बड़े ट्रक में भारी मात्रा में शराब छिपाकर भागलपुर की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी.


इसी दौरान हंसडीहा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड 16 चक्का ट्रक संख्या RJ 09 GE 6986 को रोककर जांच की गई. ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर से धान की भूसी के बोरे रखे मिले. टीम ने जब भूसी के बोरों को हटाकर जांच की तो उसके नीचे अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब के कार्टून छिपाकर रखे हुए मिले.


1,214 कार्टून में मिली 10,694 लीटर शराब

उत्पाद विभाग के अनुसार ट्रक से कुल 1,214 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है. इसकी कुल मात्रा 10,694.80 लीटर बताई गई है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.28 करोड़ रुपये आंकी गई है.


जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शराब के कार्टून पर ‘फॉर सेल इन पंजाब ओनली’ लिखा हुआ है. इससे आशंका है कि शराब को दूसरे राज्य से बिहार में अवैध तरीके से लाया जा रहा था. टीम ने शराब के साथ ट्रक और एक सैमसंग 5जी स्मार्टफोन भी जब्त किया है.


राजस्थान का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मोहन लाल को गिरफ्तार किया गया है. उसकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है और वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतू थाना क्षेत्र के नरसाली नडी का रहने वाला है. उत्पाद विभाग की टीम उससे पूछताछ कर शराब की खेप से जुड़े लोगों और इसके गंतव्य के बारे में जानकारी जुटा रही है.


अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर मद्यनिषेध थाना बांका में कांड संख्या 415/26 दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग और पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी शराब की खेप कहां से भेजी गई थी, इसे बिहार में किसके पास पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार मामले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.