ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Bihar News: बिहार के BDO ने बीजेपी विधायक के पीए पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Bihar News: बांका जिले में कटोरिया के बीडीओ विजय सौरभ ने विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम के सहयोगी किमी आनंद पर फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला गंभीर होता जा रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar News
विधायक के पीए पर गंभीर आरोप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम के निजी सहयोगी किमी आनंद पर बीडीओ विजय कुमार सौरभ को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में बीडीओ ने बांका डीएम, एसपी और कटोरिया थाना को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई है।


बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने बताया कि वे फिलहाल यात्रा पर हैं और स्टेशन पहुंचने के बाद मामले में लिखित शिकायत भी देंगे। यह घटना मंगलवार देर शाम की है, जब विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम ने बीडीओ को फोन किया था। यह कॉल कॉन्फ्रेंस पर हुआ, जिसमें उनके निजी सहयोगी किमी आनंद भी शामिल थे।


बातचीत के दौरान विधायक ने बीडीओ पर आरोप लगाया कि वह उनके स्थानांतरण में पैसे की मांग करने की झूठी बातें फैला रहे हैं। बीडीओ ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए उसे निराधार बताया। इसी दौरान किमी आनंद ने बीडीओ से अभद्र भाषा में बात की और उन्हें केस में फंसा कर बर्बाद करने की धमकी दी।


वहीं, इस मामले पर विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम ने सफाई देते हुए कहा, उन्होंने बीडीओ के स्थानांतरण की सिफारिश की थी। इसी कारण बीडीओ बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। घटना के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है और जिले के प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता