ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bank Robbery: पहले सोना रखकर लिया लोन, बाद में उसी बैंक को लूटा; 5 गिरफ्तार

Bank Robbery: समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ के गहने और 15 लाख नकद लूटने वाले मां-बेटी समेत पांच अपराधी हुए गिरफ्तार। मास्टरमाइंड रमेश झा ने लोन न चुका पाने के कारण रची थी साजिश।

Bank Robbery
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bank Robbery: बिहार के समस्तीपुर में 7 मई 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की काशीपुर शाखा में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है। इस वारदात में 10 करोड़ रुपये के गहने और 15 लाख रुपये नकद लूटे गए थे। पुलिस और STF ने संयुक्त कार्रवाई में मां-बेटी समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 447 ग्राम लूटा हुआ सोना (लगभग 45 लाख रुपये की कीमत), एक पिस्टल, गोलियां, लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं।


इस डकैती का मास्टरमाइंड रमेश कुमार झा निकला जो 'युवा क्रांतिकारी मोर्चा' नामक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है , पुलिस ने किया खुलासा, जिसने बैंक से 23 लाख का गोल्ड लोन लिया था और चुकाने में असमर्थ होने पर लूट की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि रमेश झा ने बैंक के चेकर से मिलीभगत कर अपने गहनों का मूल्यांकन बढ़वाकर 23 लाख रुपये का लोन लिया था। जब बैंक ने लोन चुकाने का दबाव डाला, तो उसने डकैती की योजना बनाई।


रमेश ने अपने साथियों को बताया कि बैंक में भारी मात्रा में सोना रखा है। 7 मई को आठ-नौ अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया, लॉकर तोड़े और 45 मिनट में लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। SDPO संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रमेश के 2 साथी अभी भी फरार हैं। 


गिरफ्तार अपराधियों में मास्टरमाइंड रमेश झा, मोहनपुर थाना क्षेत्र के दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी, वैशाली की अनुराधा कुमारी और उनकी मां फुलपरी देवी और देसरी थाना क्षेत्र के दीपक सोनार इत्यादि शामिल हैं। दीपक मुंशी समस्तीपुर कोर्ट में क्लर्क के रूप में काम करता था। उसने बताया कि रमेश के कहने पर डकैती की गई। लूट के बाद रमेश दीपक के साथ रजरप्पा मंदिर, दिल्ली और जालंधर गया, जहां वह कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया। लूटा गया सोना अखिलेश राय उर्फ गोलू की ससुराल से बरामद हुआ।


पुलिस ने इस मामले में पहले ही मास्टरमाइंड कर्मवीर समेत चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कर्मवीर पर 2 लाख का इनाम था। बरामद 447 ग्राम सोने के अलावा, पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, चार गोलियां और एक कार भी जब्त की है। SDPO पांडेय ने बताया कि अपराधी दलसिंहसराय में एक और ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर ली।