ब्रेकिंग
30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शव30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमविजिलेंस ने BCD के एक धनकुबेर अधीक्षण अभियंता की पोल खोली तो दूसरे में बढ़ी बेचैनी, अकूत संपत्ति का साक्ष्य छुपाने में जुटे, साला व रिश्तेदार बने 'संपत्ति मैनेजमेंट' के कथित कड़ी ?1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शव

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट और लूटपाट, विरोध करने पर चलाई गोली, दो लोग जख्मी

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े गोली

BIHAR NEWS : बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट और लूटपाट, विरोध करने पर चलाई गोली, दो लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार,छपरा शहर में गोलीबारी और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बदलपुरा गांव से सामने  बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी है। वहीं उसके पिता को भी पिस्टल के बट से मार कर जख्मी किया गया है। इस घटना के बाद परिवार वालों के द्वारा शोर मचाए जाने पर जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते तब तक सभी अपराधी भाग खड़े हुए।


वहीं, गोली लगने से जख्मी युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बदलपुरा गांव निवासी उदय सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत सिंह बताया गया है। जो कि दिल्ली रह कर अपनी कंपनी चलाता है। छठ पर्व को लेकर आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद अपनी कार से घर लौटा ही था और घर के बरामदे में चाय पी रहा था, उसी वक्त आठ की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में घुसे और लूटपाट करना शुरू कर दिया। 


बताया जा रहा है कि बाइक सवार करीब 8 अपराधी उनके घर से कुछ कदम की दूरी पर बाइक खड़ी कर पहुंचे और घर में घुसकर महिलाओं के शरीर से गहना छीनने लगे। परिवार वालों के विरोध करने पर सूर्यकांत के पैर में गोली मार दी गई है। वही उस दौरान उनके साथ बैठे पिता के सिर पर भी पिस्टल के बट से प्रहार कर जख्मी किया गया है। जख्मी पिता पुत्र दोनों का उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। 


इस मामले में सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी सूर्यकांत सिंह और उसके पिता ने बताया कि वे लोग घर के बथान में बैठकर चाय पी रहे हैं तो उसी वक्त 8 अपराधी बाइक से पहुंचे और घर से 50 गज की दूरी पर बाइक खड़ी करने के बाद वे लोग धड़धड़ाकर उनके घर में घुस गए और महिलाओं के शरीर से गहना छीनना शुरू कर दिया। इसके बाद  विरोध करने पर उन लोगों के द्वारा फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। वही एक अपराधी को सूर्यकांत के द्वारा पकड़ लिया गया तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी। 


इसके बाद उन लोगों ने शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मेराज आलम के द्वारा उपचार के दौरान पिता-पुत्र दोनों का x-ray कराया गया। जिसमें पाया गया कि गोली सूर्यकांत के जांघ को छेद कर पार हो चुकी है।  पिता-पुत्र दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है फिलहाल उपचार जारी है। 


इधर, इस मामले में पूछे जाने पर सरण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस बल को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर किया जाएगा। पुलिस इस मामले में तत्परता से काम कर रही है। जल्द ही आपको इस बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी।