ब्रेकिंग
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी

बम बनाते वक्त ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत 3 घायल; घर छोड़कर भागे ग्रामीण

BANKA : बिहार के बांका से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां धोरैया के अहीरो गांव में बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर हैं। घटना में मो. इस्माइल

बम बनाते वक्त ब्लास्ट, एक बच्चे की मौत 3 घायल; घर छोड़कर भागे ग्रामीण
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। यहां धोरैया के अहीरो गांव में बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर हैं। घटना में मो. इस्माइल के पुत्र मुस्तफा (10) व कुर्बान (8) और मोहम्मद सद्दाम के पुत्र सना उल्ला (5) व मो. असिशहनाई के पुत्र अबू हनीफा (7) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। 


वहीं,इस घटना सूचना मिलते ही धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ अहीरो गांव पहुंचे और सभी जख्मी बच्चों को एंबुलेंस से धोरैया अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ मेनिका ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां  इलाज के दौरान कुर्बान की मौत हो गयी।


इसके साथ ही पुलिस ने इस्माइल के घर से बम बनाने का सामान भी बरामद किया है। मो. इस्माइल के घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के पल भर के अंदर ही चीत्कार के साथ पूरा गांव दहल उठा। इस्माइल का पूरा घर सहित पड़ोस धुआं से भर गया। बच्चे जख्मी हालत में इधर-उधर भागने लगे। वहां पहुंची पुलिस पड़ोस की करीब आधा दर्जन महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।


उधर, इस घटना को लेकर एसपी ने बताया कि अहीरो गांव में बम फटने से चार बच्चे के जख्मी होने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बम बनाने के दौरान विस्फोट होने की आशंका है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बम फटने से गांव के चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके के बाद पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। जिस घर में धमाका हुआ वह घर सहित पड़ोस का घर भी धुआं से भर गया। धुआं खत्म हुआ तो घायल सभी बच्चे को उनके परिजन घर ले गए। उधर घटना के बाद पड़ोस के सभी गालियां खून से लाल हो गयी।