ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बगैर लाइसेंस सरस्वती पूजा नहीं, अगले दिन ही करना होगा विसर्जन

PATNA : आगामी 16 फरवरी को बसंत पंचमी है. बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार कोविड-19 के तहत मूर्ति के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा.

बगैर लाइसेंस सरस्वती पूजा नहीं, अगले दिन ही करना होगा विसर्जन
Anamika
2 मिनट

PATNA : आगामी 16 फरवरी को बसंत पंचमी है. बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. लेकिन इस बार कोविड-19 के तहत मूर्ति के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा. इतना ही नहीं 17 फरवरी को दिन में ही मूर्ति का विसर्जन भी करना होगा.


पटना जिला प्रशासन ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी किया है. पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि बगैर लाइसेंस के किसी को भी सरस्वती पूजा मूर्ति रखने के साथ अनुमति नहीं होगी. पटना नगर निगम द्वारा स्थानीय स्तर पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जाएगा, इन्हीं कृत्रिम तालाबों में मूर्ति का विसर्जन करना होगा. मूर्ति विसर्जन के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की गई है. दिन के वक्त ही विसर्जन करना होगा. पटना के सभी थानाध्यक्षों के साथ-साथ बीडीओ और सीओ को मूर्ति विसर्जन के काम तो समय पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.


सभी एसडीओ और एसडीपीओ को सख्त निगरानी से पूजा समितियों के ऊपर नजर रखने के लिए भी कहा गया है. पटना जिला प्रशासन ने जो आदेश जारी किया है उसमें डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है. अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. साथ ही साथ समाज में किसी तरह का कोई तनाव पैदा नहीं हो इस पर भी पुलिस का फोकस रहेगा. अगर किसी तरह का कोई उपद्रव होता है तो उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है.