ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन

मातम में बदली खुशियां: बहन की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करने गए थे दो भाई, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

KAIMUR: कैमूर में एक भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहन की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक म

मातम में बदली खुशियां: बहन की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करने गए थे दो भाई, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में एक भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहन की शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करा वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आने वाले 23 अप्रैल को उनकी बहन की शादी होनी थी। घटना भगवानपुर के गोबरछ गांव के पास की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए दोनों चचेरे भाइयों की पहचान परमालपुर गांव निवासी अवधेश सिंह के 21 वर्षीय बेटे विशाल कुमार और राजू सिंह के 20 वर्षीय बेटे आशीष कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी 23 अप्रैल को विशाल की बहन की शादी होने वाली थी। शादी के लिए मैरिज हॉल बुक करने के लिए दोनों भाई बाइक पर सवार होकर भभुआ गए थे।


हॉल बुक करने और बाजार से शादी का कुछ जरूरी सामान खरीदने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आशीष को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। शादी वाले घर में एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।