ब्रेकिंग
पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतपार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरलबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियत

बगहा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 चोरी की बाइक के साथ 4 शातिर बदमाशों को दबोचा

Bihar News: बगहा में बाइक चोरी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में बाइक चोरी के नेटवर्क को लेकर कई नए खुलासे

बगहा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 चोरी की बाइक के साथ 4 शातिर बदमाशों को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार सामने आ रहे बाइक चोरी के मामलों के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, 8 मई की रात मस्तान टोला निवासी अफरोज आलम के घर के बाहर खड़ी होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। मामले में बगहा थाना में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की गई।


इसी दौरान 9 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि आनंदनगर वार्ड-16 इलाके से तीन युवक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी कर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर सेमरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बजाज प्लेटिना और मस्तान टोला से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, संदीप कुमार, प्रिंस कुमार और अनुज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से इलाके में सक्रिय था और सुनसान जगहों से बाइक चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था।


प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में बाइक चोरी के कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।