ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बड़ी खबर : विधान परिषद में एक और कर्मी की मौत, 25 अप्रैल तक सचिवालय बंद

PATNA : बिहार विधान परिषद सचिवालय में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण विधान परिषद में एक और कर्मी की मौत हो गई है. विधान परिषद में काम करने वाल

बड़ी खबर : विधान परिषद में एक और कर्मी की मौत, 25 अप्रैल तक सचिवालय बंद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद सचिवालय में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण विधान परिषद में एक और कर्मी की मौत हो गई है. विधान परिषद में काम करने वाले सफाई कर्मी लाल बाबू राम की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. लाल बाबू राम के निधन पर परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 


इसके साथ ही विधान परिषद सचिवालय को अब 25 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है. 25 अप्रैल को हालात देखने के बाद परिषद सचिवालय खोलने पर विचार किया जाएगा. इसके पहले विधान परिषद में 2 कर्मियों की मौत हो चुकी है. पिछले दिनों एक सहायक की भी कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी, जिसके बाद परिषद सचिवालय 18 अप्रैल तक बंद कर दिया गया था. 


परिषद सचिवालय को अब 25 अप्रैल तक बंद करने की जानकारी कार्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने दी है. अजीत रंजन ने कहा है कि परिषद सचिवालय में कई दफे सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है. लेकिन संक्रमण को देखते हुए कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फिलहाल कार्यालय बंद रखने का फैसला किया है. 

टैग्स