ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

बड़ी खबर : बिहार में इस बार ऑनलाइन STET, सरकार ने बेल्ट्रॉन को दिया जिम्मा

PATNA : बिहार में एसटीइटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार ऑनलाइन मोड में होगी सरकार ने यह फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बेल्ट्रॉन को ऑनलाइन एग्जाम के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में एसटीइटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार ऑनलाइन मोड में होगी सरकार ने यह फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बेल्ट्रॉन को ऑनलाइन एग्जाम के लिए तैयारी करने का आदेश दे दिया है। विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक के 2019 की एसटीइटी परीक्षा को अब ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा। 

बड़ी खबर : बिहार में इस बार ऑनलाइन STET, सरकार ने बेल्ट्रॉन को दिया जिम्मा


माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एग्जाम कंट्रोलर को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 16 मई 2002 को रद्द किए गए एसटीइटी 2019 की परीक्षा इस बार ऑनलाइन तरीके से कराई जाएगी। ऑनलाइन एग्जाम के लिए बेल्ट्रॉन को प्रस्ताव दिए जाने पर सहमति दी जा चुकी है।

बिहार बोर्ड द्वारा बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (STET 2019) को रद्द कर दिया गया था।  इस परीक्षा के लिए बनाई गई जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने एसटीईटी 2019 को रद्द करने का निर्णय लिया था।


ये परीक्षा 28 जनवरी को राज्य के 300 से ज्यादा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसमें शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले कुल 2,47,241 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उठा। जिसके बाद बिहार बोर्ड ने जांच कमिटी गठित की थी।


चार सदस्यीय कमिटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र की फोटो वायरल की गई। इस बीच राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर तोड़-फोड़ और हंगामा भी हुआ था। कई परीक्षार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की थी।