ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शादी में सेल्फी पर बवाल: मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल, पटना पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे

Bihar News: पटना के बाढ़ में शादी समारोह के दौरान सेल्फी को लेकर बड़ा विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, कई लोग घायल हो गए और दूल्हा-दुल्हन को छिपाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के एक गांव में शादी समारोह के दौरान सेल्फी और फोटो खींचने को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बन गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा और दुल्हन को सुरक्षित स्थान पर छिपाना पड़ा और पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।


घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ मंदिर की है, जहां बीती रात शादी समारोह चल रहा था। वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी और जल्द ही सात फेरे होने वाले थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोग मोबाइल से फोटो और सेल्फी लेने लगे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष की कई महिलाएं घायल हो गईं। हंगामे के बीच दूल्हा-दुल्हन को भीड़ से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग लगातार फोटो खींच रहे थे, जिस पर कहा गया कि रस्में पूरी होने दी जाएं, बाद में फोटो ली जाएगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता