ब्रेकिंग
Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाBihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुला

Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों से CM नीतीश करेंगे मुलाकात, राहत कार्यों का लेंगे जायजा; आज ही जारी होगी अनुदान की राशि

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत वितरण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस क्रम में फूड पैकेटिंग केन्द्र और सामुदायिक किचेन को भी द

Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों से CM नीतीश करेंगे मुलाकात, राहत कार्यों का लेंगे जायजा; आज ही जारी होगी अनुदान की राशि
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दरभंगा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत वितरण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस क्रम में फूड पैकेटिंग केन्द्र और सामुदायिक किचेन को भी देखेंगे। सीएम सुबह 10.50 बजे पटना से दरभंगा के लिए रवाना होंगे। वहां वे इंडोर स्टेडियम में फूड पैकेटिंग केन्द्र जाएंगे। इसके बाद बिरौल अनुमंडल के पुनॉच गांव में सामुदायिक किचेन का अवलोकन करेंगे। 


वहीं, सीएम दिन में एक बजे पटना वापस लौटेंगे। शाम में वे बाढ़ प्राभवित जिलों के प्रभावित परिवारों को अनुदान राशि वितरित करेंगे। इसके लिए एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिरौल आगमन की तैयारी को लेकर गुरुवार को दिनभर प्रशासनिक चहलकदमी तेज रही। प्रशासनिक अधिकारी पर्याप्त फूड पैकेट तैयार करने, कैंपों में राहत वितरण, सुरक्षा तथा सफाई आदि में जुट गए हैं।


बताया जा रहा है कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर बिरौल में खोरागाछी मैदान में गुरुवार को हेलीपैड बनाया गया। डीएम राजीव रौशन तथा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.10 बजे खोरागाछी मैदान में लैंड करेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से पुनाछ के लिए रवाना होंगे। 


वहां वे बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेंगे। साथ ही शिविरों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कोसी नदी के टूटे तटबंध का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का विशेष जोर टूटे तटबंध के चल रहे मरम्मत कार्य पर रहेगा ताकि काम जल्द पूरा होने पर विस्थापितों की घर वापसी कराया जा सके। 12.40 बजे वे खोरागाछी से पटना रवाना हो जाएंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कोसी व कमला बलान नदी के गर्भ में वर्षों से जमी गाद की सफाई, कोसी नदी के पश्चिमी व पूर्वी तटबंध का ऊंचीकरणव मजबूतीकरण की घोषणा की लोगों को उम्मीद है। वहीं, बाढ़ के स्थाई निदान के लिए कमला बलान व कोसी पर डैम बनाने की घोषणा का भी लोग इंतजार कर रहे हैं।