ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, नीतीश ने सेफ्टी फैक्टर पर फोकस करने को कहा

PATNA : बिहार और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ का संकट पैदा हो सकता है. बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. पिछले दि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार और नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ का संकट पैदा हो सकता है. बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. पिछले दिनों नेपाल से आने वाली नदियों के तटबंध को सुरक्षित रखने का काम नेपाल ने रोक दिया था. बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की है. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई जरूरी निर्देश दिए हैं.


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि कोसी, गंडक, कमला और अन्य नदियों के बेसिन और उसके सीमावर्ती इलाकों में जहां कहीं भी कटा हुआ था. वहां बार सुरक्षात्मक काम कराए जाएं. मुख्यमंत्री ने बिना समय गवाएं बांधों की सुरक्षा को लेकर काम करने का निर्देश दिया है. नीतीश ने कहा है कि नेपाल से संपर्क कर अधिकारी तटबंध को बचाने के लिए आवश्यक कार्य योजना पर काम करें. इसके लिए नेपाल के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है.


मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बाढ़ से बचाव के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी रखें इसके लिए तटबंध के किनारे वृक्षारोपण कराने का भी निर्देश दिया गया है. सरकार कमला बलान तटबंध को मजबूती देने के लिए वहां स्टील सीट पाइलिंग कर रही है. इस तरह का प्रयोग बिहार में पहली बार किया जा रहा है. कोसी बेसिन के 22 खतरनाक इलाकों में से 15 में सुरक्षात्मक कार्य करा लिए गए हैं और बाकी बचे साथ में भी तेजी के साथ काम जारी है.


जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने प्लांटेशन में इस बात की जानकारी दी है कि वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. अगर बराज के किसी गेट में कोई समस्या आए तो तुरंत वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे. सरकार नहीं चाहती है कि कोरोना काल में बाढ़ बिहार के लिए आफत बनकर आए और थोड़ी सी कोताही उत्तर बिहार के लोगों को एक बार फिर से डुबो दे. लिहाजा मुख्यमंत्री ने हर बिंदु पर खुद फीडबैक लिया है.

टैग्स