ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

बाबा बागेश्वर ने फिर आधी रात्री में लगाया दिव्य दरबार,जानिए किन लोगों को की लगी अर्जी

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन के साथ ही पूरा राज्य भक्तिमय नज़र आ रहा

बाबा बागेश्वर ने फिर आधी रात्री में लगाया दिव्य दरबार,जानिए किन लोगों को की लगी अर्जी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन के साथ ही पूरा राज्य भक्तिमय नज़र आ रहा है। चारों तरफ बाबा बागेश्वर के नाम की चर्चा है। आलम यह है कि, बाबा बागेश्वर धाम की एक झलक पाने को लोग भरी दोपहरी में भी घंटों इंतजार कर रहें। इसी कड़ी में अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर से दिव्य दरबार लगाया है और लोगों की सामूहिक अर्जी लगाई है। साथ ही उन्होंने लोगों को भभुति भी बांटी है।


दरअसल,राज्य ने भले ही बाबा बागेश्वर को गांधी मैदान में कथा कहने की अनुमति नहीं दी हो लेकिन इसके बावजूद राजधानी पटना में पिछले दिनों से गांधी को इलाके में अपार जनसमूह उमड़ रहे हैं। इसकी वजह है कि यहां बागेश्वर धाम वाले बाबा का निवास स्थान बनाया गया है और बाबा अपने निवास स्थान पर लोगों के लिए दिव्य दरबार लगा रहे हैं और बाला जी महाराज के नाम लोगों की सामूहिक अर्जी लगा रहे हैं। 


मालुम हो कि, बाबा बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे पहले vvip लोगों के लिए अपने निवास स्थान होटल पनाश  में दिव्य दरबार सजाया था। जिसके बाद लोगों की अगले दिन होटल के पास भिड़ लगाना शुरू हो गया और बाबा ने मध्य रात्रि में होटल से बाहर निकल अपना दरबार सजाया।।अब इसके बाद आज भी बाबा के भक्त जनों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में अब एक बार फिर से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपना दिव्य दरबार लगाया है।



आपको बताते चलें कि, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आज चौथे दिन की हनुमंत कथा आयोजित किया गया । पटना में महावीर मंदिर में बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निर्धारित समय पर तरेत स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और चौथे दिन की हनुमंत कथा शुरू की। इससे पहले बाबा बागेश्वर ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अपनी जान को दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता